Advertisement
Advertisement

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम, DC होंगे परीक्षा नियंत्रक

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे CCTV निगरानी होगी।


JTET Exam 2026 रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। इसके साथ ही आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किये जायेंगे, ताकि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई कर सकें। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश दिये हैं।

JTET Exam 2026:सभी जिलों के DC होंगे जिला परीक्षा नियंत्रक

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय की गयी है। राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त (DC) जिला परीक्षा नियंत्रक पदाधिकारी होंगे। उन्हें परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, शांति और अनुशासन बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

जिला प्रशासन परीक्षा की तैयारियों से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक पूरी व्यवस्था पर नजर रखेगा। परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ प्रश्नपत्रों के सुरक्षित हस्तांतरण, परिवहन और गोपनीय सामग्री की सुरक्षा की निगरानी भी की जायेगी।

JTET Exam 2026:प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे CCTV निगरानी

परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्रों और अन्य गोपनीय सामग्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जायेगी। निर्देश के अनुसार, गोपनीय सामग्री को कोषागार या उपकोषागार में सुरक्षित रखा जायेगा। इसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे सातों दिन सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।

गोपनीय संस्थान से प्रश्नपत्रों के हस्तांतरण के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने और उनके वितरण के दौरान भी निर्धारित नियमों का पालन किया जायेगा।


Key Highlights

  1. JTET के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा।
  2. आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किये जायेंगे।
  3. सभी जिलों के उपायुक्त जिला परीक्षा नियंत्रक पदाधिकारी होंगे।
  4. प्रश्नपत्रों और गोपनीय सामग्री की सुरक्षा के लिए 24 घंटे CCTV निगरानी अनिवार्य होगी।
  5. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे।

JTET Exam 2026:मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति

परीक्षा के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इसमें स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक शामिल होंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ अनुशासन बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और संपर्क नंबर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

JTET Exam 2026:साइबर सेल की भी रहेगी जिम्मेदारी

परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ साइबर सेल की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर माध्यम से होने वाली गड़बड़ी पर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी जायेगी।

जिला प्रशासन को परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।

Commercial Advertisment

PM Modi Bihar Visit: 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे पीएम मोदी,...

PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज...

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...

Samrat Choudhary First Diwali: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की...

Samrat Choudhary First Diwali, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। मुख्यमंत्री के रूप में यह...