मणिपुर राज्य सरकार और केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है- गीता कोड़ा

चाईबासाः मणिपुर में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में रविवार प्रमंडल वार संवाददाता सम्मेलन के तहत कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सिंहभूम की सांसद सह झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि मणिपुर तीन महीने से जल रहा है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के पास ध्यान देने का समय नहीं है. यह घटना सिर्फ एक महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी महिलाओं पर अत्याचार है. मणिपुर में स्थिति बहुत चिंताजनक है और मणिपुर राज्य सरकार और केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है. मणिपुर राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.

केंद्र सरकार मणिपुर हिंसा को नजरअंदाज करती रही

सांसद गीता कोड़ा ने आगे कहा कि मणिपुर में हालात बेकाबू हो गए है. केंद्र सरकार इसे नजरअंदाज करती रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जब मणिपुर जल रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के दौरान कार्यक्रमों में व्यस्त थे, जैसे ही संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ, उन्होंने मीडिया के सामने मणिपुर पर केवल कुछ मिनट की टिप्पणी की. मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के प्रधानमंत्री को इस बारे में बात करने का समय नहीं मिला. प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, महिला नेत्री बालेमा कुई, सत्यशिला हेम्ब्रम , लक्ष्मी हेम्ब्रम उपस्थित थी.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...