ईसाई समुदाय ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार का किया विरोध, मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

रिपोर्टः नीरज कुमार/ न्यूज 22स्कोप

रांचीः मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना का देशभर में विरोध किया जा रहा है. रांची में भी इस घटना को लेकर विरोध देखा जा रहा है. इसी बीच झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन की बैनर तले ईसाई समुदाय के लोग मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध किया. इसी क्रम में राजधानी के सुजाता चौक से लेकर सर्जना चौक तक ईसाई समुदाय की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया. मौके पर विरोध करने पहुंचे लोगों ने मणिपुर और महिलाओं के लिए न्याय की मांग की. साथ ही महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. मौके पर महाधर्माध्यक्ष विशप फेलिक्स टोप्पो, बिशप थियोडोर ,बिशप सतीश टोप्पो,बिशप सीमांत तिर्की। फादर आनंद विकास तिर्की,दीपक लकड़ा,सैलु डांगा, शशि, महिमा गोल्डन, नेहा, आकाश, अभिषेक, संदीप, अरुण, लाजरस, रवि , पास्टर सुजीत, पास्टर माइकल आदि उपस्थित थे.

झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन

झारखंड क्रिश्चन यूथ एसोसिएशन

दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कानूनी करवाई हो और मणिपुर में शांति बहाल हो

झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने कहा कि आज मणिपुर में हो रहे घटनाओं के खिलाफ हजारों की संख्या में मानव श्रृंखला बनाया गया. मणिपुर में बीते लगभग 2 महीने से मणिपुर में आदिवासियों के साथ खून की होली खेली जारी है. उनका घर जलाया जा रहा उनके साथ लगातार मार पीट किया जा रहा है और इन सबसे भी भयावाह वीडियो जो सामने आई है. 2 बहनों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया उनके साथ गैंगरेप किया गया. ये दिल दहलाने और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है और ऐसे विकट परिस्थिति में सबका साथ सबका विकास बोलने वाली केंद्र सरकार और वहां की स्थानीय सरकार मुखदर्शक है मौन है. ऐसे दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कानूनी करवाई हो और मणिपुर में शांति बहाल हो. इसी उद्देश्य के साथ ये मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया ताकि हमारी आवाज पूरे देश में गूंजे.

जब केंद्र और राज्य सरकार से देश नहीं संभलता तो अभिलंब इस्तीफा देना चाहिए

झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अलबिन लकड़ा ने कहा कि मणिपुर की घटना हृदय विदारक है. उसकी जितना भी भर्त्सना निंदा किया जाय बहुत कम होगा. मानवता को शर्मसार करने वाली घटना लगभग तीन महीने से मणिपुर अराजकता का माहौल में जल रहा और देश और उस राज्य की डबल इंजन भाजपा आरएसएस की सरकार मौन साधे मुख दर्शक बन तमाशा देख रही है. एक तरफ देश का चौकीदार महिला सशक्तिकरण की बात करता है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देता है और दूसरी तरफ उसी की सरकार में खुलेआम बेटी बहनों के साथ रेप, शोषण अत्याचार खुलेआम निर्वस्त्र रोड में घुमाकर बेटी बहनों को दुष्कर्म कर अपमानित किया जाता है. यह सिर्फ मणिपुर की बेटी बहनों के साथ नहीं बल्कि पूरे देश के बेटी बहनों का अपमान है. जिन्होंने एक बच्चा को जन्म दिया है. जब केंद्र और राज्य सरकार से देश नहीं संभलता तो अभिलंब इस्तीफा देना चाहिए, उसका तंत्र इतना कमजोर और विफल है कि एक राज्य कंट्रोल नहीं हो पाता तो उन्हें सत्ता रहने का कोई अधिकार नहीं, सत्ता से बेदखल होना चाहिए.

मणिपुर की घटनाएं मानव समाज को कलंकित करने का कार्य

झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सुजीत कुजूर ने कहा कि मणिपुर की घटनाएं मानव समाज को कलंकित करने का कार्य है. आज इस एकता को तोड़ने के लिए एक साजिश के तहत कार्य किया जा रहा है. इस साजिश को समझने की जरूरत है कि हमारा देश आज किस ओर जा रहा है. भारतवर्ष के नागरिकों को फैसला लेना है. हम अमन चैन खुशहाल उन्नति शांतिप्रिय समाज चाहिए या फिर अशांति लड़ाई झगड़े. देश की सरकार तुरंत कार्रवाई करें और मणिपुर मैं अमन चैन खुशहाली वापस लेकर आए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे.

 

 

 

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...