Advertisment

देवदूत बन कर आई पटना एनडीआरएफ की टीम ने झरिया में किया रेस्क्यू,परिजनों ने मुआवजे की रखी शर्त

झरिया से सचिन सिंह के साथ राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

धनबाद : धनबाद के घनुडीह ओपी क्षेत्र के घनुडीह गांधी चबूतरा के निकट शुक्रवार को अग्नि प्रभावित क्षेत्र में गोफ़ के दरार में समा चुके स्थानीय निवासी परमेश्वर चौहान का शव पटना NDRF की 15 सदस्यीय टीम ने लगभग 200 डिग्री की तापमान से जूझते हुए निकालने में सफलता प्राप्त कर ली है।

इससे पूर्व घटना की सूचना पाकर परिजन, घनुडीह पुलिस समेत अन्य थानों की पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन और माइंस रेस्क्यू एवं स्थानीय मजदूर संगठन से जुड़े लोग घटना स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन उसे नही निकला जा सका था।आज शनिवार को पटना से 15 सदस्यीय NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू किया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक कोयला चुनकर अपना जीवनयापन करता था स्थानीय लोगों की माने तो परमेश्वर चौहान को एक दो दिन पूर्व गोफ वाले स्थल पर घूमते देखा गया था। आशंका जताई गई है कि शायद उसका पैर फिसला और वो गहरे गोफ में समा गया।

इस बीच परिजनों ने बीसीसीएल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।परिजनों का कहना है कि मुआवजा नहीं मिलने पर शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। स्थानीय मजदूर संगठन से जुड़े नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के लिये मुआवजे की मांग की है।

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 24 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही थी जो कि खत्म हो गई है। कैबिनेट की...