राहुल वाले मामले को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

पटना : राहुल गांधी के स्टे ऑर्डर खत्म होने पर बिहार काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग आपलोगों को बुलाये हैं इसलिए क्योंकि हमलोग आपलोगों को लड्डू खिलाएं। अखिलेश सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह साफ हो गया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जो देश में एनडीए सरकार है उनलोगों की कुंशित प्रयास काम नहीं आया।

अखिलेश सिंह ने कहा कि गुजरात में तो किसी तरह मैनेजमेंट के आधार पर निर्णय करा दिया। लेकिन कल जिस तरह का सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने जो कुछ कहा उसके बाद हम लोगों को कहने के लिए कुछ नहीं रहा जाता है। क्योंकि बार-बार हम आप लोगों को जब बुलाते थे और शेयर करते थे। हम यही कहते थे कि जिस केस में मैक्सिमम सजा का प्रावधान दो साल हो उसमें दो साल का ही सजा क्यों दिया। इस बात को लेकर ना सिर्फ देश भर के कांग्रेस में बल्कि देश भर के आम नागरिकों में भी परेशानी थी कि क्या हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाया था। उनकी जो नजदीकी रिश्ते थे अडानी से उस पर सवाल खड़ा किया था। उनकी सदस्यता चली जाती है उन्हें घर से बेदखल किया जाता है।सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को ना सिर्फ बिहार के कांग्रेस वर्कर देशभर के कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को लेकर देशभर के कांग्रेस ने मिठाइयां बांटी है। इंडिया जीतेगा NDA हारेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार आने वाले हैं मुख्यमंत्री से बात करके हो जाएगा। कल ही बात हुई है तेजस्वी यादव से वो बोले यहां आएंगे मुख्यमंत्री से बात होगी और इसके बाद तिथि फाइनल कर ली जाएगी। अभी सब कुछ समाप्त नहीं हुआ है। सात और आठ आयोग बना है, हम लोगों को भी जगह मिलेगा। हम लोगों को छांटा नहीं गया है। कांग्रेस को नजरअंदाज करके कोई कैसे मामला चल सकता है। इसीलिए कांग्रेस को उचित भागीदारी उचित हिस्सेदारी मिलेगी। इस सरकार में ऐसा मैं आपको आश्वस्त करता हूं।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img