जिले के तरहसी में लव जिहाद का मामला, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप, लगाई मदद की गुहार

पलामूः जिले के तरहसी में लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां आकांक्षा मिश्रा नामक युवती ने गुरहा गांव निवासी मो.साजिद खान से निकाह का आवेदन दिया. जबकि आकांक्षा मिश्रा पहले से ही शादीशुदा है. इसकी सूचना युवती के परिवार को 2 अगस्त को हुई जब मुखिया और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर से उन्हें नोटिस मिला. आकांक्षा के पिता जितेंद्र मिश्रा ने इस मामले पर अपत्ती जताते हुए मो.साजिद खान पर अपहरण का आरोप लगाया है. साथ ही न्याय की गुहार लगाते हुए पांकी विधायक शशि भूषण मेहता से मदद मांगी है. वहीं आकंक्षा के पति नीतिन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और पत्नि आकांक्षा की रिहाई की गुहार लगाई.

भिलाई से लापता हुई थी युवती

आकांक्षा के पिता ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाले हैं. उनकी बेटी आकांक्षा मिश्रा अपने घर से 18 जून को बीएड की परीक्षा देने के लिए भिलाई गई थी. लेकिन वहीं से वो लापता हो गई. जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. विधायक शशि भूषण मेहता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया और पंचायत सचिव पर उचित  कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही आकांक्षा को जल्द परिजनों के सामने लाने का भरोसा दिलाया.

 

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...