MUMBAI: टीरा के नए अभियान ‘यू मोर दैन एनीथिंग’ के ब्रांड एंबेसडर बने आहान पांडे

MUMBAI: मुंबई 13 फरवरी 2026 : रिलायंस रिटेल के ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने अपना नया अभियान ‘यू. मोर दैन एनीथिंग.’ लॉन्च किया है और अभिनेता आहान पांडे को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ वह भारत के उन चुनिंदा ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है जिसने पुरुष सेलिब्रिटी को भी अपने प्रचार का चेहरा बनाया है। आहान पांडे अब करीना कपूर खान और सुहाना खान के साथ ब्रांड से जुड़ गए हैं।

MUMBAI: खूबसूरती किसी तय नियम से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान है

कंपनी का कहना है कि यह अभियान लोगों को बताता है कि खूबसूरती किसी तय नियम से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान, पसंद और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी होती है। टीरा अपने ‘टीरा. फॉर एवरी यू.’ विचार के जरिए ग्राहकों को बिना झिझक अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुनने और खुद को व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

MUMBAI: ‘खूबसूरती हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है’

टीरा की सीईओ और सह-संस्थापक भक्ति मोदी ने कहा, “टीरा में हम मानते हैं कि खूबसूरती हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है और समय के साथ बदलती भी रहती है। ‘यू मोर दैन एनीथिंग.’ अभियान इसी सोच को सामने लाता है। हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ लोग बिना किसी दबाव के अपनी पसंद तलाश सकें और आत्मविश्वास के साथ खुद को व्यक्त कर सकें। आहान पांडे का हमारे साथ जुड़ना इसी बदलती सोच और नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति को दर्शाता है।”
वहीं आहान पांडे ने कहा, “मेरे लिए ग्रूमिंग और स्किनकेयर सिर्फ दिखावे की चीज नहीं, बल्कि अच्छा महसूस करने और आत्मविश्वास पाने का तरीका है। मुझे अच्छा लगा कि यह अभियान लोगों को किसी ढांचे में ढलने के लिए नहीं कहता, बल्कि उन्हें अपनी तरह से रहने के लिए प्रेरित करता है। टीरा इस पूरी प्रक्रिया को आसान और सहज बनाता है, इसलिए इस पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है।” यह अभियान टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया समेत स्टोर्स में भी दिखाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि वह ब्यूटी को सभी के लिए आसान और सुलभ बनाना चाहती है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...