पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीतिक रूप से इंडिया और इंडिया गठबंधन से डर लग रहा है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रकार से जनता और जनता के सवालों से भारतीय जनता पार्टी भागते रही है। इंडिया गठबंधन को घेरने का काम किया है। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रति ये लोग आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उससे या दर्शाता है कि इनका इंडिया और इंडिया के लोगों के प्रति सोच क्या है।
राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि उनको पता होना चाहिए कि इंडिया नाम है हिंदुस्तान का। इंडिया नाम है भारतवर्ष का। लेकिन इन सोच से अलग जाकर के भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। यह स्पस्ट रूप से दिख रहा है उनको राजनीतिक रूप से इंडिया और इंडिया गठबंधन से डर लग रहा है।







