रांची: हाईकोर्ट में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोपों की सुनवाई हुई। गुरुवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों ने बहस किया, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है।
अब हमें देखना होगा कि अदालत आगे कैसा फैसला सुनाती है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की अदालत में प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई हुई।
प्रदीप यादव ने दुमका कोर्ट में उनके खिलाफ शारीरिक शोषण के मामले में हुए चार्जफ्रेम की प्रक्रिया को चुनौती दी है। वर्तमान में उन्हें इस केस में जमानत पर छोड़ दिया गया है।







