चिराग का नीतीश पर तंज, कहा- बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़े की मजबूत

पटना : राजधानी पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूत कर लिया है। मौजूदा सरकार खुद को असहाय महसूस कर रही है। अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है, आम बिहारियों के साथ साथ अब पुलिस अधिकारी भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रहे है, हमारी रक्षा करने वालो की हत्या कर दी जा रही है।

चिराग ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री इतना सब हो जाने के बाद भी चुप है। पुलिस के जवानों का मनोबल गिर रहा है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर चर्चा नही की। हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता है लेकिन वो चिंतित है की हमारे जाने के बाद परिवार का क्या होगा। नीतीश कुमार जनादेश का अपमान करते हैं। बिहारियों की उम्मीद तोड़ रहे हैं। बच्चे बेहतर पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर पलायन कर रहे हैं। शिक्षा रोजगार के लिए लोग बिहार से पलायन कर रहे हैं।

चिराग ने सुशांत सिंह राजपुत वाले मामले में कहा कि आज तक नहीं पता चला की क्या हुआ है। बिहार सरकार को नहीं पता की दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों में कितने बिहारी है। दिल्ली और बेंगलुरु भागे-भागे जाते हैं। नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जाने की मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं है। चिराग ने कहा कि आधा बिहार बाढ़ से ग्रसित है और आधा बिहार सुखाड़ से। मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी एयर कंडीशन से बाहर नहीं निकलते। लोग डूब कर मरेंगे तब इन्हें समझ आएगा की बिहार में बाढ़ है। नीतीश कुमार खुद कहते है की जबरदस्ती हमें मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन फिर भी बार-बार जाकर मुख्यमंत्री बन जाते हैं। बिहार बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर राजनीति साध रहे हैं। मुख्यमंत्री से 2024-25 में हिसाब मांगा जाएगा।

चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश एक आंख दिखाने गए थे और दूसरी आंख अपने लोगों को दिखा के आए। वहीं सीएम नीतीश के द्वारा अपराध पर दिए गए बयान चिराग ने कहा कि जहां-जहां अपराध हो रहा है वहां जाकर मुख्यमंत्री ग्राफ दिखाएं। चिराग ने कहा कि सुई की नोक पर ये इंडिया
गठबंधन टिका है। वहीं हाजीपुर सीट पर चाचा भतीजे के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि अपने गठबंधन को चुनौती केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस दे रहे हैं।

https://22scope.com/administration-should-kill-farmers-in-katihar-government-is-sitting-idly-by-chirag-paswan/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...