कटिहार में प्रशासन करे किसानों की हत्या और हाथ पर हाथ धर बैठी है सरकार – चिराग पासवान

पटना : किसानों की हत्या – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कटिहार में प्रशासन के लोगों ने किसानों की हत्या की है और सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए हैं। मुख्यमंत्री विपक्षी दलों की बैठक में व्यस्त हैं। लेकिन किसानों से मिलने का उनके पास समय नहीं है।

चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री भी है। इसलिए जाकर घटनास्थल पर जाकर खुद लिखनी चाहिए। इनकी सरकार लाठी-डंडों और गोली से बात कर रही है। बिहारी अपनी मांग मांग रहे हैं तो उनको लाठी और गोली मिल रहे हैं। छात्र शिक्षा मांग रहे हैं तो उन पर लाठीचार्ज की जा रही है। गवर्नर के साथ सभी सांसदों की बैठक में जदयू और राजद के सांसद नहीं गए अभी एक गंभीर मसला है।

किसानों की हत्या

गवर्नर ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर बैठक बुलाई थी। लेकिन जदयू और राजद के लोगों ने इसका 18 बहिष्कार किया यह सही नहीं है। बिहार के हितों में इनका कोई ध्यान नहीं है। शिक्षक की बहाली में लगातार देर हो रही है। रोज नए नए नियम बदल रहे हैं जिससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हो रही है।

विगत 25 सालों में किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। छात्रों की समस्या का ध्यान नहीं दिया गया। वहीं कटिहार मामले में सरकार लीपापोती करने का काम कर रही है। अब सरकार कह रही है कि किसानों की मौत गोली पुलिस की गोली से नहीं हुई है। यह गंभीर मामला है। लाठी गोली की सरकार लोगों को डराने का काम कर रही है।

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...