Breaking : BJP के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत करेगी JDU

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) आज यानी मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेसवार्ता में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे। ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जदयू एक सितंबर से 25 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी का पोल खोल अभियान शुरू करेगी।

Breaking : BJP के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत करेगी JDU

जाति आधारित जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी की मंशा ठीक नहीं है। पहले हम लोगों ने जाति जनगणना की मांग किया था कि देश भर में जाति जनगणना होनी चाहिए लेकिन जब केंद्र सरकार नहीं मानी। तब हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सरकार के खर्चे से जाति आधारित जनगणना करवा रही है।

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाया था। तब हाईकोर्ट ने हरी झंडी दे दिया था। अब इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करवाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर करवाया है। न्यायालय ने जो जवाब मांगा है वह जवाब हमलोग देंगे। बीजेपी वाले जिस तरीके से षड्यंत्र रच रहे हैं। उनका कुछ होने वाला नहीं है। बता दें कि उन्होंने आगे कहा कि जब नगर निकाय का चुनाव हो रहा था। तब उन्होंने आरोप लगाया था लेकिन नगर निकाय का चुनाव हुआ उसी तरीके से जाति आधारित जनगणना भी होगी।

https://22scope.com/lalan-singhs-strong-attack-on-nityanand-rai-said-that-we-do-not-respond-to-compassionate-people/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...