बिहार BJP ने की अपने प्रदेश कार्यालय से सदस्यता अभियान की शुरुआत

पटना : दिल्ली बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कल यानी दो सितंबर को बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस खास मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी की सदस्य बनाया।

आपको बता दें कि आज यानी तीन सितंबर को बीजेपी सदस्यता अभियान का दूसरा दिन है। बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आज सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री मंगल पांडे, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया और बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर, जाने-माने चिकित्सक शांति राय और पटना मेयर सीता साहू समेत कई लोगों ने आज बीजेपी का सदस्य ग्रहण किया।

यह भी देखें :

मीडिया को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की परिवार की पार्टी है ना कि बल्कि एक परिवार की पार्टी है। सम्राट चौधरी ने भी सदस्यता अभियान के मौके पर बीजेपी की उपलब्धियां को गिनाया। सम्राट ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधाष उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश की पार्टी है ना कि एक परिवार की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरा देश एक परिवार के सम्मान है।

दिलीप जायसवाल ने कहा- लालू यादव बिहार में कौन सा जाति जगनणना करवाएंगे

जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने लालू प्रसाद यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि लालू यादव बिहार में कौन सा जाति जनगणना करवाएंगे। बिहार में तो जाति जनगणना हो चुकी है। लालू यादव सिंगापुर में जाकर जाति जनगणना करवाएं।

सदस्यता अभियान का हम लोगों को सौभाग्य से भागीदारी मिली है – सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। सदस्यता अभियान का हम लोगों को सौभाग्य से भागीदारी मिली है। अपने आप में हमारे लिए अनोखा कार्य है। लगभग डेढ़ महीने तक यह पूरा कार्यक्रम चलेगा। करोड़ों की संख्या में बिहार में भारतीय जनता पार्टी के लोग सदस्य बनेंगे।

एक्स पोस्ट पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गुंडा का बोली बोल रहे हैं। लालू यादव ने धमकाने का प्रयास किया है उनको गलतफहमी है। गलतफहमी निकाल दे, गुंडे की बोली बोलना बंद कर दें। किसी को धमका नहीं सकते हैं, किसी को कान पकड़ने के लिए नहीं कर सकते हैं। उनकी राजनीतिक हैसियत नहीं है। पिछले कई वर्षों से लाल यादव चुनाव हार रहे हैं और आगे भी हारते रहेंगे।

सदस्यता अभियान को हम तेज करेंगे और विकसित भारत बनाएंगे – विजय सिन्हा

भाजपा प्रदेश कार्यालय से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदस्यता अभियान को हम तेज करेंगे और विकसित भारत बनाएंगे। हमारा संकल्प दिए विकसित राष्ट्र और विकसित भारत इसी के तहत हर छह सालों पर भारतीय जनता पार्टी एक पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाती है।

यह भी पढ़े : BJP की आज से होगी सदस्यता अभियान की शुरुआत, पहला सदस्य बनेंगे PM मोदी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...