चंद्रयान-3 की सफलता से विश्वगुरु बना भारत- बाबूलाल मरांडी

रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज चंद्रयान की सफलता पर राज्य सवा तीन करोड़ जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्वगुरु बन चुका है। आज भारत दुनिया का पहला देश हो गया जिसने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान उतार दिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की धरती भी गौरवान्वित हुई है। इस चंद्रयान का प्रक्षेपण पैड एचईसी में बना। साथ ही झारखंड के युवक ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा आज देश केलिए गौरव का क्षण है। भारत की प्रतिभा और पराक्रम ने आज विश्व को अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत अब धरती और अंतरिक्ष दोनो से विश्व बंधुत्व को मजबूत करेगा। बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा आदि शामिल हैं।

प्रदेश कार्यालय उत्सव मनाने वालों में हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, सरोज सिंह, राहुल अवस्थी, पवन साहू, तारिक इमरान, संजय जायसवाल, रमेश सिंह, ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी, उमेश रंजन साहू, शशांक राज, चंदन कुमार, अनिल सिंह, देवराज सिंह, संजय महतो, कुमुद झा, भूपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...