Advertisment

प्रबंधन द्वारा समय पर कोयला उपलब्ध नहीं कराने से आक्रोषित डीओ धारकों ने किया विरोध प्रदर्शन

धनबादः डीओ धारकों को समय पर कोयला नहीं मिलने के मामले को लेकर सोमवार को डीओ धारकों ने निरसा विधानसभा के इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर कोलियरी में प्रबंधक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर डीओ धारक विनय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से चापापुर कोलियरी में कोयला उठाव के लिए ट्रक खड़ा है। खाली ट्रकों को खड़ा भी करा लिया गया है। लेकिन प्रबंधन का कहना है कि कोयला उपलब्ध नहीं है। प्रबंधक कोयला नहीं दे पा रही है। जिसका खामियाजा हम डीओ धारकों को उठाना पड़ रहा है।

अगला आंदोलन चापापुर कोलियरी को बंद करने का होगा

डीओ धारकों ने बताया कि ट्रक खड़ी रहने के कारण डीटेंशन चार्ज तो देना पड़ ही रहा है। साथ ही साथ प्रबंधक से जब कोयला मांगा जाता है तो उनका कहना होता है कि जो कोयला हमारे पास है उसे ही दे पाएंगे। जबकि उक्त कोयला बैंड या पत्थर है। हमारी मांग है कि प्रबंधक हमे कोयला उपलब्ध कराए। अन्यथा अगला आंदोलन चापापुर कोलियरी को बंद करने का होगा। जिसकी सारी जबाबदेही कोलियरी प्रबंधक की होगी। मौके पर काफी संख्या में डीओ धारक मौजूद थे।

रिपोर्टः संदीप कुमार शर्मा

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...