पटना : मुंबई से शुक्रवार की रात लौटन के बाद आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी थे। राबड़ी आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। मुंबई से लौटने के बाद मौजूदा हालात पर दोनों नेताओं में बातचीत हुई।
आपको बता दें कि 31 अगस्त और एक सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही थी। इसी बैठक में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भाग लेने के लिए मुंबई गए थे। दोनों नेताओं ने बारी-बारी से मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि 2024 में मोदी सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







