नवल किशोर का केके पाठक पर तंज, कहा- CM नीतीश इनको जिस विभाग में भेजे उसका हुआ सत्यानाश

पटना : शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक लगातार शिक्षा सुधार के लिए कई तरीके के फरमान जारी कर रहे हैं। इसी पर भारतीय जनता पार्टी  (BJP) के एमएलसी नवल किशोर यादव ने तंज कसा है। बीजेपी के एमएलसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला करते हुए कहा कि केके पाठक जिस-जिस विभाग में रहे हैं उसका सत्यानाश हुआ है। बच्चे एब्सेंट क्यों रहेंगे। वहीं बच्चे एब्सेंट रहेंगे जो ऑनलाइन के माध्यम से नामांकन लिया है। उसी में से कुछ बच्चे एब्सेंट रह सकते हैं।

बता दें कि इस बार पाठक ने जो पत्र जारी किया है उसमें कहा है कि अगर बच्चे 15 दिन स्कूल से अनुपस्थित रहे तो उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार केके पाठक को जिस-जिस विभाग में भेजते हैं उसे विभाग का सत्यानाश होना जरूर है। बता दें कि नवल किशोर यादव ने आगे कहा कि इनको पहले शराब सुधारने के लिए लगाया गया था लेकिन इसे वह भी नहीं सुधारे और आज थाने में शराब मिल रही है। इनको बालू माफिया पर शिकंजा कसने के लिए लगाया गया लेकिन उसमें भी यह फेल रहे।

वहीं शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर बीजेपी एमएलसी प्रोफेसर नवल किशोर यादव के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन की गई। जिसमें बिहार के तमाम जिले से शिक्षक आए हुए थे। बता दें कि नवल किशोर यादव ने सभी शिक्षकों को सम्मान करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। जिसमें कहा गया है कि आज बिहार सरकार शिक्षकों से बोरा धोवा रही है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...