शिक्षक दिवसः सालों से अपने शिक्षक को सम्मान देने पहुंचते हैं राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी

commercial advertisement
Ad

हजारीबागः राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने शिक्षक दिवस पर एक अनुकरणीय उदहारण पेश किया। रेलवे हाई स्कूल साहिबगंज से मेट्रिक तक की पढ़ाई करने वाले हिमांशु शेखर चौधरी ने 92 वर्षीय अपने शिक्षक  जॉन अग्रवाल और उनकी शिक्षिका पत्नी एडलिन तिर्की का उनके हजारीबाग स्थित आवास जाकर उनकी चरण वंदना की, उनका पैर धोया। उन्हें फल, ड्राई फ्रूट, मिठाई और अंग वस्त्र प्रदान कर छात्र जीवन में दिए गए। संस्कारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1984 में मेट्रिक पास करने वाले छात्रों के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित हिमांशु शेखर चौधरी द्वारा शिक्षक के प्रति सम्मान के भाव से गुरु जॉन अग्रवाल ह्रदय से आह्लादित दिखें। शिक्षक दिवस पर विगत कई वर्षों से अपने शिक्षक जॉन अग्रवाल को सम्मानित करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने उनके हजारीबाग स्थित आवास आना हिमांशु शेखर चौधरी का संस्कारों के प्रति समर्पण और विरासत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार, कार्यकारी मुख्य सूचना आयुक्त जैसे पदों पर रहने के बाद वर्तमान में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष पद पर आसीन हिमांशु शेखर चौधरी द्वारा शिक्षक दिवस पर पेश की गई पहल से वर्तमान पीढ़ी को भी सबक लेते हुए संस्कार युक्त शिक्षा को आत्मसात करने की ओर अग्रसर होना चाहिए।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

Hazaribagh Police Encounter: केरेडारी में पुलिस से भिड़ा राहुल दुबे गैंग, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Hazaribagh Police Encounter: जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और कथित राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक… सांसद मनीष जायसवाल का मेगा दौरा चर्चा में

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...