नालंदा : नालंदा जिले के डेंटल कॉलेज भागन बीघा के सुरक्षा गार्ड्स ने अस्पताल के मुख्य गेट पर तालेबंदी कर दिया है। बताया जाता है कि सभी को इस वर्ष फरवरी महीने से ही वेतन नहीं दिया गया था। जिसके बाद यह सभी पारिवारिक जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। जिससे तंग आकर सभी अस्पताल के गार्डों ने अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर दिया है। इधर, तालाबंदी कर दिया जाने के बाद डेंटल कॉलेज में आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







