भारी मात्रा में स्मैक के साथ 2 युवक गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्णिया जिला की ओर से आ रही एक मारूती कार से दो सौ ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि नशा के खिलाफ मधेपुरा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

इसी कड़ी में मुरलीगंज पुलिस ने 200 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुरलीगंज थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार से पूर्णिया की तरफ से कुछ अवैध सामान लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए मुरलीगंज थाना के द्वारा गौशाला चौक के पास गहन रूप से वाहन चेकिंग लगाया गया। तभी एक मारुती के10 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-43aa-1885 को आते हुए देखा गया, जिसको रोकने का प्रयास किया गया। परन्तु गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर भगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस की सख्त घेराबंदी के कारण गाड़ी लेकर भाग नहीं सके। पुलिस के द्वारा मारुती कार की जब विधिवत जांच की गई तो गाड़ी के डेशबोर्ड के अंदर में छुपा कर रखा हुआ दो प्लास्टिक के पैकेट में स्मैक बरामद हुआ।

तत्पश्चात् गाड़ी तथा गाड़ी में सवार लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। गाड़ी में बरामद स्मैक का वजन करने पर कुल 203 ग्राम पाया गया। मुरलीगंज थाना के द्वारा गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुकेश कुमार और बिट्टू कुमार है। पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...