मधेपुरा और नौबतपुर से गांजा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार, तस्कर फरार

मधेपुरा/नौबतपुर : बिहार के मधेपुरा और नौबतपुर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। वहीं मधेपुरा से तस्कर फरार हो गया है जबकि नौबतपुर में कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मधेपुरा में आए दिनों मादक पदार्थों के सेवन वो अपराध में काफी हो रहे वृद्धि को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।

LN Mishra 1 22Scope News

भारी मात्रा में गांजा बरामद, तस्कर फरार, पुलिस कर रही है छापेमारी – ASP प्रवेंद्र भारती

वहीं घटना की जानकारी देते हुए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मुरलीगंज थाना की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो कला वार्ड-1 के संजय यादव, सुभाष यादव व अन्य अज्ञात के साथ मिलकर लक्ष्मीनियां वार्ड-1 निवासी बैजनाथ ऋषिदेव के घर एवं आस पास के बगीचे में भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखा है। मुरलीगंज की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बैजनाथ ऋषिदेव के घर आठ बोरा गांजा बरामद किया। जिसका वजन 130 किलो पाया गया। वहीं इस दौरान तस्कर वहां से भागने में सफल हो गए। एएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त संजय यादव, सुभाष यादव और बैजनाथ ऋषिदेव के पकड़ने के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

यह भी देखें :

चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार, 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कारोबारी गिरफ्तार

पटना जिले के नौबतपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बार फिर सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने निसरपुरा लख के पास से चाय की दुकान की आड़ में चल रहा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जो चाय बेचने की आड़ में पिछले कई साल से गांजा का कारोबार भी किया करता था। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान अर्जुन साव के रूप में हुई है। जिसके निशानदेही पर उसके घर और दुकान से तकरीबन पुलिस ने दो किलो 400 ग्राम गांजा के अलावा कई अन्य नशे का सामान भी बरामद किया है।

Naubatpur Ganja 22Scope News
चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था नशा का कारोबार, 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कारोबारी गिरफ्तार

अर्जुन साव कुछ साल पहले भी जेल जा चुका है – थाना प्रभारी रजनीश कुमार केशरी

हालांकि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अर्जुन साव कुछ साल पहले भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह फिर से कारोबार शुरू कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा कारोबारी अर्जुन साव को गिरफ्तार किया। जिसके पास से दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा कुछ नशे के कारोबार से जुड़े अन्य सामान कोई पुलिस ने बरामद किया है।

यह भी पढ़े : अररिया में भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रमण कुमार और अवनीश कुमार की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...