गिरिडीह के डुमरी उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ

गिरिडीह: गिरिडीह के डुमरी उपचुनाव के लिए मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। मतगणना के लिए 24 राउंड गिनती होगो। मतगणना को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये है।

406 22Scope News

 गिरिडीह बाजार समिति ने मतगणना के लिए वज्रगृह तैयार किया गया है और प्रशासनिक तैयारी भी पूरी हो चुकी है। ज्ञात है कि 5 सितंबर को वोटिंग हुआ था, जिसमें कुल 1 लाख 93 हजार 654 लोगों ने अपने वोट डाले थे। सुरक्षा के खास इंतजामों के साथ, मतगणना के दौरान किसी भी गड़बड़ी की रोकथाम के लिए पूरी कोशिश की गई है।

407 22Scope News

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया गया है, और वरीय दंडाधिकारी के प्रभार में एसडीएम सदर विशालदीप खलखो को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बल भी बाजार समिति प्रांगण में तैनात किए गए हैं, जबकि सशस्त्र बल बाजार समिति के बाहरी भाग में नजर रख रहे हैं।

डुमरी उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है, जिसमें मंत्री बेबी देवी इंडिया गठबंधन की ओर से और यशोदा देवी एनडीए की ओर से प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इसके अलावा, एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी भी कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...