JDU MLC राधाचरण सेठ के ठिकानों पर रेड, सुबह-सुबह आरा पहुंची ED की टीम

आरा : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के फार्म हाउस पर बुधवार यानी 13 सितंबर की सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धावा बोला है। जदयू एमएलसी राधाचरण साह के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाउस पर टीम पहुंची है। एक सप्ताह पूर्व ईडी ने एमएलसी और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था। टैक्स चोरी के आरोप में पहले भी टीम आरा आ चुकी है।

बता दें कि सुबह-सुबह आरा के अनाईठ स्थित फार्म हाउस में चार इनोवा गाड़ी से टीम पुहंची। सीआरपीएफ के एक जवान ने पूछे जाने पर बताया कि ईडी की टीम है। सीआरपीएफ की टीम भी साथ में है। वहीं समर्थकों की भीड़ भी घर के बाहर जुट गई है। कहा जा रहा है कि पिछली बार टीम आई थी तो कागजात कुछ समझ नहीं आए थे। इसी सिलसिले में दोबारा टीम फिर से पहुंची है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...