राधाचरण शाह के कई करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी
पटना : जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद राधाचरण शाह और उनके सहयोगियों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की. पटना के अलावा आरा में जदयू पार्षद के आवास पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने धावा बोल दिया.

उनके आवास के साथ –साथ राधाचरण शाह के रमना मैदान स्थित होटल और आरा-पटना बाइपास रोड स्थित रिसॉर्ट पर भी एक साथ छापेमारी की खबर है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में राधाचरण शाह और उनके बिजनेस पार्टनर्स के कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की खबर है.
पटना के अलावा आरा के आवास और दूसरे ठिकानों पर एकसाथ छापा
बिहार और झारखंड इंटेलिजेंस टीम की ओर से ये संयुक्त कार्रवाई की गई. आयकर विभाग की टीम MLC के चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रही है.

पटना के बोरिंग रोड में राधाचरण शाह के बिजनेस पार्टनर के यहां छापेमारी के दौरान एसएसबी के जवान को तैनात किया गया.
इसके अलावा पटना के बड़े बालू कारोबारी अशोक कुमार के यहां भी छापेमारी की गई है.
दूसरे राज्यों में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की खबर
राधाचरण शाह आरा-बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत निकाय क्षेत्र से दूसरी बार चुनकर विधान परिषद् पहुंचे हैं.
पहली बार 2015 में उन्होने बाहुबली विधायक सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय को हरा कर MLC बने थे. तब उन्होने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
कभी मिठाई की दुकान चलाने वाले राधाचरण शाह ने जमीन कारोबार और होटल व्यावसाय का रूख किया और फिर बालू के कारोबार में भी घुसे और दबदबा कायम किया.
- Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी के पास मारी गोली, तीन बदमाश फरार
- Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर चर्चा में अक्षरा सिंह, लड़कियों के सम्मान वाला संदेश वायरल
- PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा और रीना का बिजली बिल शून्य, सब्सिडी से भी मिला फायदा
- Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार! मुजफ्फरपुर में 1391.4 लीटर शराब मिलने से सवाल
- Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

















