जिले में आयुष्मान भव योजना का हुआ शुभारंभ

बोकारोः जिले के सदर अस्पताल के सभागार में आयुष्मान भव योजना का शुभारंभ किया गया. मौके पर उपस्थित बोकारो विधायक बिरंची नारायण,डीसी कुलदीप चौधरी, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि यह कार्यक्रम पखवारा के रूप में मनाया जा रहा है. पखवारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस अवधि में जागरूकता अभियान, जागरुकता रैली, सभा, ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जायेंगे. साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ साथ बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा. जबकि विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र कुमार मोदी ने देश वासियों की चिंता की है. आयुष्मान भव योजना को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए हमारे ऊर्जावान डीसी साहब कृत संकल्पित है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...