अररिया के रेणु गांव सिमराहा में PM विश्वकर्मा योजना का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

अररिया : अररिया जिले के रेणुगांव सिमराहा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति के सभापति तारकिशोर प्रसाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लोकार्पण किया। रेणुगांव सिमराहा के पटेलनगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम ने अररिया जिला में योजना का लोकार्पण किया। तारकिशोर प्रसाद के साथ अररिया से बीजेपी के सांसद प्रदीप सिंह भी मौजूद थे।

पूर्व डिप्टी सीएम ने योजना के बारे में जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश न केवल आगे बढ़ रहा है, बल्कि विश्व मानस पटल पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री अपनी योजनाओं से देश के हरेक वर्गों का समान रूप से अनवरत काम कर रहे हैं। मौके पर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी और पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव आदि सहित भाजपा के कई गणमान्य नेता मौजूद थे।

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...