पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जदयू के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के बाद उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को पटना से गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए पटना स्थित अपने ऑफिस बुलाया गया था। इस बीच अधिकारी ने कई सवाल उनसे पूछे लेकिन कई कागजात दिखाएं जो रुपए के लेनदेन और अवैध तरीके से किए गए इन्वेस्टमेंट से जुड़ी हुई थी।
आपको बता दें कि ईडी की तरफ से पूछताछ किए गए सवालों का जवाब कन्हैया प्रसाद ने सही तरीके से कोई जवाब नहीं दिया। कई घंटे बीत जाने के बाद और आखिर ईडी की टीम ने एमएलसी के बेटे कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब मंगलवार को ईडी की टीम से स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। संभावना है कि कन्हैया प्रसाद को रिमांड पर लिया जा सकता है। क्योंकि कई ऐसे सवाल है जिनके जवाब सिर्फ बाप-बेटे ही दे सकते हैं। पिता राधाचरण साह पहले से ही छह दिन के ईडी रिमांड पर हैं। ईडी की टीम दोनों को एक साथ बैठकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
वहीं एमएलसी राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया प्रसाद बॉन्सन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। बालू का सिंडिकेट चलते हैं, इनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस पूरे मामले में पिछले सात दिनों में ईडी की टीम कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सबसे पहले 13 सितंबर को ईडी की टीम ने उनके पटना और भोजपुरी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी की टीम ने राधाचरण साह से लंबी पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पटना लाया गया था। इसके साथ ही और बालू के अवैध सिंडिकेट से जुड़े जग नारायण सिंह और उनके बेटे सतीश को धन्यवाद से 16 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी है। इन तीनों के बाद चौथी गिरफ्तारी कन्हैया प्रसाद की हुई है।
आफताब आलम की रिपोर्ट

















