JDU MLC राधाचरण सेठ के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत

पटना: अवैध खनन मामले में JDU MLC राधाचरण सेठ के बेटे कन्हैया की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से कन्हैया प्रसाद को मिली जमानत को ख़ारिज कर 16 पन्ने का एक आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत ख़ारिज होने के बाद अब कन्हैया प्रसाद की मुश्किलें बढती हुई नजर आ रही है। मामले में ईडी जांच कर रही है और कन्हैया प्रसाद को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ईडी सुप्रीम कोर्ट गई थी जिसके बाद सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से मिली जमानत को ख़ारिज कर दिया है।

JDU MLC राधाचरण सेठ के बेटे हैं कन्हैया

कन्हैया प्रसाद अवैध बालू खनन मामले की मुख्य कंपनी ब्रॉडसंस कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। अवैध बालू खनन मामले में नामजद दूसरी कंपनी आदित्य मल्टीकॉम में भी उनकी हिस्सेदारी है। बता दें कि ईडी की टीम ने बीते 18 सितंबर 2023 को अवैध खनन मामले में जांच करते हुए कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार किया था।

Lalu के संकल्प से एनडीए को होता है फायदा, बिहार के मंत्री ने किया दावा…

इस मामले में ईडी ने JDU MLC राधाचरण सेठ समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को आरोपी बनाया है। ईडी ने करीब 500 करोड़ रूपये से अधिक के अवैध बालू खनन एवं राजस्व चोरी का मामला दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें कई आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मोकामा गोलीकांड में एक और FIR, आरोपी मोनू के घर इश्तेहार चिपकाने गई पुलिस

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...