पटना : राजधानी पटना से एक खबर आ रही है। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट कॉलेज के बाउंड्री वॉल के समीप नाले में लगभग 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







