मैट्रिक और इंटर की परीक्षा एक पंजीयन के आधार पर

367
Advertisment

रांची: झारखंड मे अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं को छात्र एक पंजीयन के आधार पर कहीं से दे सकते है। यह सुविधा उन छात्रों के लिए उपलब्ध होगी जिनके माता-पिता का स्थानांतरण हुआ है।

Advertisment

इसके अलावा, एक पंजीयन के आधार पर विद्यार्थी अब तीन वर्ष तक की परीक्षा में भाग ले सकेंगे, फिर उन्हें नया पंजीयन करवाना होगा। पहले, विद्यार्थी तीन वर्ष के बाद भी पंजीयन को बढ़ा सकते थे। यह निर्णय झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) की एक बैठक में लिया गया है।

बोर्ड ने जैक में आईटी सेल की गठन को भी मंजूरी दी है। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं में अब छात्रों के परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए संपूर्ण परीक्षा के साथ ही संपूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो वर्तमान में एक वर्ष बाद होती थी।

इस बैठक में आठ हाई स्कूल, दो इंटर कॉलेज की स्थायी मान्यता, एक इंटर कॉलेज और तीन हाई स्कूल की अस्थायी मान्यता को भी मंजूरी दी गई। इस बैठक में जैक के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो, विधायक नारायण दास, जैक सचिव एसडी तिग्गा समेत बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement