मोकामा : वंदे भारत सुपर फास्ट ट्रेन के उद्घाटन समारोह को लेकर डीआरएम जयंत चौधरी ने तैयारियों का जायजा लिया। दानापुर से स्पेशल गरुड़ ट्रेन से मोकामा पहुंचे जयंत चौधरी ने उद्घाटन समारोह की बावत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आगामी 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माधयम से पटना-हावड़ा वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। मोकामा में मुंगेर सांसद ललन सिंह, पूर्व सांसद वीणा देवी, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह और विधायक नीलम देवी को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आम जनता भी इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनेगी। इसके पूर्व जयंत चौधरी का मोकामा में एस एस कुमार उमेश शंकर और यूनियन नेता प्रदीप कुमार ने स्वागत किया। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर स्टेशन परिसर में मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है।







