युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची राजेश यादव ने जारी की, जगदानंद सिंह रहे मौजूद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा सूची को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर की है। जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष (15), प्रदेश महासचिव  81), इनमें से चार महासचिव को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सचिव (97) इनमें से एक को प्रदेश मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एक मीडिया प्रभारी का मनोनयन किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

उन्होंने ने यह भी बताया कि आठ अक्टूबर 2023 को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रधान महासचिवों की संयुक्त बैठक सहरसा मे होगी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावा वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे। इन सभी के मनोनयन पर राजद नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि सभी नव-मनोनीत पदाधिकारी संगठन की मजबूती तथा कार्यक्रमों के माध्यम से युवा राजद संगठन को लालू प्रसाद, तेजस्वी प्रसाद यादव और जगदानंद सिंह के विचारों एवं उनके द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के साथ युवाओं के हितों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

RJD 22Scope News RJD 1 22Scope News RJD 2 22Scope News

आफताब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

ट्रेजरी गड़बड़ी पर झारखंड में सियासी संग्राम,हेमंत सरकार पर BJP का...

Jharkhand: झारखंड को घोटालों का राज्य नाम दे दिया जाए तो इसमें कोई आश्चर्य न होगा। झारखंड में रोजाना नए-नए घोटाले सामने आ रहे...

बिहार की मुख्य खबरें : Afternoon Update

बिहार की मुख्य खबरें : बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेने के लिए दिल्ली...

झारखण्ड की मुख्य खबरें : Afternoon Update

 झारखण्ड की मुख्य खबरें : आज 9 अप्रैल 2026 को झारखण्ड और बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां और मौसम का मिजाज चर्चा का केंद्र बना...

उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार के हिसाब से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर...

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में...

Delhi: रिलायंस रिटेल दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी स्टार्टअप कंपनियों की वैश्विक सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img