उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार के हिसाब से होगा सब कुछ

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को जनादेश दिया है। नीतीश कुमार अपनी मर्ची से राज्यसभा जा रहे हैं। नेता तो मुख्यमंत्री ही हैं। मुख्यमंत्री जो चाहेंगे उनके हिसाब से सब कुछ होगा। बिहार में आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चलेगी। अभी भी चल रही है। अगले मुख्यमंत्री के लिए आप लोग (मीडिया) क्यों परेशान हैं? क्या निशांत तैयार हैं बागडोर संभालने के लिए? इस पर उमेश कुशवाह ने कहा कि निशांत हमारी पार्टी में आए हैं। पार्टी में उनकी सक्रियता है। निशांत पार्टी के भविष्य हैं।

तेजस्वी यादव सदन के दौरान विदेश यात्रा में रहते हैं, क्या यही है उनकी जिम्मेदारी? – उमेश सिंह कुशवाहा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला बोलते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के दौरान विदेश यात्रा में रहते हैं, क्या यही है उनकी जिम्मेदारी? उन्होंने कहा कि राजद खुद को सोचे, उन्हें सिर्फ वोट चाहिए। कुशवाहा का बयान बिहार की राजनीति में एक नए मोड़ की ओर इशारा कर रहा है। जदयू और राजद के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

Umesh Kushawaha 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए CM नीतीश, कल राज्यसभा की लेंगे शपथ

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...