पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस सदाकत आश्रम में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल पहुंची जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए महिला आरक्षण की क्रेडिट पीएम मोदी के लिए जाने पर जमकर भड़ास निकाली। महिला आरक्षण बिल की माने तो भाजपा एक बार फिर जुमला करार देते हुए इस बिल का तुरंत लागू करने के बजाए साल 2030 तक ले जाना चाहती है। महिला है तो मुमकिन है का नारा लगाते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पॉल ने राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए महिला बिल को 2024 में ही लागू करने की बात कही जो राहुल गांधी की सरकार बनने पर किया जाएगा।
वहीं सुजाता पॉल ने कहा कि महिला बिल पर भाजपा फिर झूठ बोल रही है। महिला बिल खाता में रुपया लाने से भी बड़ा झूठ साबित होगा। अटल-आडवाणी-यशवंत ने महिला बिल का विरोध किया था। भाजपाईयों ने राजीव गांधी के सपने के कई बार चकना चूर किया। पूरा जहां हमारा है आधा जहां में हमारा हक का सपना राजीव गांधी ने देखा था।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







