हजारीबाग में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व

हजारीबाग: करमा पर्व को लेकर पूरी तैयारी के साथ देर रात्रि हर्षोल्लास के साथ कई हिस्सों में मनाया जा रहा है. यह पर्व सितंबर के आसपास भादो के एकादशी को करमा पर्व मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए गांव भर की बहने उपवास करती है।

यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना करते हैं।

साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती है। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं।

यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है जहां पुरुष रात में पेय पदार्थों का सेवन कर पूरी रात नाचते गाते हैं और यह दृश्य देखना भी आंखों को सुकून देती है।

यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है।इसके अलावा प्रातः कालीन होते ही गांव का भ्रमण करते हुए करम की डाली को जलाशय में विसर्जन भी करेंगे।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...