भ्रष्टाचार पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घुस लेते पंचायत सेवक और प्रखंड समन्वयक गिरफ्तार

हजारीबागः भ्रष्टाचार के विरुद्ध चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई की गई है। घूस लेते पंचायत सेवक कमलेश कुमार को 5 हजार और प्रखंड समन्वय सीताराम रजक को 2 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में प्लान कर के कार्रवाई की गई है। डीएसपी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पहुंची। हजारीबाग एसीबी की टीम को यह कामयाबी मिली है, पंचायत सचिव कमलेश वर्मा को 5 हजार और प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को 2 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर हजारीबाग लाया गया है। मनरेगा के 15वें वित्त आयोग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोखता बनाने की योजना के तहत निर्मित योजनाओं के नाम पर घुस ले रहे थे। आवेदक सूरज कुमार ने आवेदन दे कर घुस लिए जाने की जानकारी दी थी।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...