राज्य में लूट मची हुई है, जिसमें हेमंत सोरेन भी शामिल हैं- बाबूलाल मरांडी

बोकारोः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में यह वादा किया था कि यह सरकार देश की जनता के लिए काम करेगी. उन्होंने उसी दिन से यह काम शुरू किया. पीएम ने देश के महिलाओ को इज्जत घर दिया. देश के हर गरीब की बैंको में खाता खुलवाई. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के दौरान सेक्टर-12 में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना के वक्त मोदी सरकार ने देश की जनता की चिंता की. देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में चावल दिया. लेकिन दुर्भाग्य है कि गरीबों के घर हेमंत सरकार चावल पहुंचा नहीं पा रही है. उन्होंने कहा कि भूख से मरने वालों के लिए सरकार जिम्मेदार हैं, क्योंकि इन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की.

मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत 200 करोड़ की सब्सिडी दी. देश के गरीबों के लिए मोदी ने 1300 करोड़ का विश्वकर्मा योजना का प्रावधान किया. इन्ही कार्य के लिए कीट भेजने का प्रावधान किया है. महिलाओ के लिए विधानसभा, लोकसभाओ के सीटो में उन्होंने 33% आरक्षण देने का काम किया.

वहीं राज्य में 23 व्यवसायियों की हत्या हुई. 9 लोगों ने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई. लेकिन सरकार ने कोई करवाई नहीं की लिहाजा उनकी जाने चली गई. आज राज्य मे कानून का राज खत्म हो गया है. इनकी पुलिस वसूली में लगी हुई है. यदि हमारी सरकार बनी तो राज्य में अमन चैन की सरकार बनेगी. आज राज्य के गरीबों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के लिए रिश्वत देने पड़ते हैं.

यदि भाजपा की सरकार बनी तो यह कार्ड मुफ्त में गरीबों के घर पहुंचेगी. वहीं सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के इस संकल्प यात्रा से हेमंत सरकार तथा जेएमएम,कांग्रेस की चिंता बढ़ गई हैं.देश के मोदी सरकार ने विश्व में परचम लहराया है. राज्य में लूट मची हुई है. जिसमें हेमंत सोरेन भी शामिल हैं.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...