Advertisment

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, खुद को बचाने के लिए दे रहे अधिकारियों की बलि

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में हुए शराब घोटाले पर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब एक बार फिर से किसी सरकारी अधिकारी की बलि देकर खुद को बचाने की योजना मुख्यमंत्री हेमंत  सोरेन बना रहे हैं. लेकिन जिस तरह इनके घोटालों की संख्या बढ़ रही है, सरकारी अधिकारियों की गिनती इनके सामने कम पड़ जाएगी. उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में पहले 38 करोड़, फिर 70 करोड़ और अब 136 करोड़ का नुकसान सामने आया है.

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने लगाए ये आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कहा कि जांच की आंच से बचने के लिए हेमंत सोरेन जी ने शराब घोटाले में बहुत सावधानी बरतने की कोशिश की, लेकिन एक गलती कर बैठे, अवैध कमाई की जल्दबाजी में अखबार में टेंडर जारी करने से पहले ही निर्धारित कंपनी को शराब आपूर्ति का काम सौंप दिया. उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार शराब आपूर्ति करने वाली कंपनी को शराब आपूर्ति करने से पहले JSBCL के साथ एग्रीमेंट करना था, लेकिन बिना किसी एग्रीमेंट के कंपनी को शराब आपूर्ति का काम दे दिया गया था.

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि ACB की जांच के अनुसार, शराब घोटाले में इस कंपनी ने सरकार को 136 करोड़ का नुकसान पहुंचाया. सारे नियम-कानून को ताक पर रखकर इस कंपनी को बिना एग्रीमेंट और टेंडर के काम देना किसके कहने पर हुआ, यह बताने की जरूरत नहीं है.

Hazaribagh News: भगवान के घर को चोरों ने बनाया निशाना, प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात हुई चोरी

Ranchi News: जितना और जहां हो सके लूट लो’,  यही इस सरकार का मंत्र: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतने बड़े घोटालेबाज तो पूरे राज्य में केवल एक ही हैं, वे कहते हैं कि करोड़ों की कमाई के लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो क्या हर्ज है! ‘जितना और जहां हो सके लूट लो’, यही इस सरकार का मंत्र है. उन्होंने कहा कि ACB का शिकंजा असल गुनाहगारों तक पहुंचे या नहीं, केंद्र की एजेंसियों द्वारा इस मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...