चितरंजन को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

रांची: कांके थाना के क्षेत्र में, भूमि व्यापारी अवधेश यादव पर दिनदहाड़े गोली चलाने के आरोपी चितरंजन कुमार को रांची पुलिस तीन दिनों की हिरासत में लेकर पुछताक्ष करेगी।

कांके पुलिस ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के सामने चितरंजन, पंकज, और हर्ष सहित पांच आरोपियों को चार दिनों (96 घंटे) की हिरासत में रखने के लिए मंजूरी मांगी थी

हालांकि, कोर्ट ने सिर्फ 3 दिनों की हिरासत की अनुमति दी है। चितरंजन अवधेश यादव पर हमला करवाने का प्रमुख आरोपी है। उसे शुक्रवार को पटना के बेऊर जेल से रांची लाया गया।

पिछले दिनों, कांके थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के पास जमीन व्यापारी अवधेश यादव को दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी, जिसके परिणामस्वरूप अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उनके भाई के बयान के आधार पर, चितरंजन और कृष्णा नायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्तमान में, अवधेश एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर है।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...