ईडी को क्या-क्या बताएंगे पंकज मिश्रा, 6 दिनों तक होगी पूछताछ

रांची : अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार पंकज मिश्रा से

ईडी टीम छह दिनों तक पूछताछ करेगी.

ईडी की विशेष अदालत ने ईडी को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति प्रदान की है.

आरोपी पंकज मिश्रा को 21 जुलाई को रिमांड पर लेगी.

पूछताछ के बाद 26 जुलाई को अदालत में पुनः पेश किया जाएगा.

छह दिनों की ईडी रिमांड पर विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा

हालांकि ईडी की ओर से रिमांड की अधिकतम अवधि 14 दिनों का रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया था. सुनवाई पश्चात अदालत ने छह दिनों की ईडी रिमांड पर लेने की अनुमित दी. इससे पूर्व मंगलवार को गिरफ्तार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को बुधवार को ईडी कोर्ट में अपराह्न 3.45 बजे पेश किया गया. पेशी के बाद ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह की ओर से 14 दिनों की ईडी रिमांड पर लेने का आवेदन दिया गया.

अग्न्याशय बीमारी से पीड़ित हैं पंकज मिश्रा

वहीं आरोपी पंकज मिश्रा की ओर से अधिवक्ता गणेश प्रसाद ने पक्ष रखा. अधिवक्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि पंकज मिश्रा अग्न्याशय बीमारी से पीड़ित है. वह इसका मेडिसीन ले रहे हैं. इनको जेल में भी उपलब्ध कराया जाए. अदालत ने इसकी अनुमति दे दी. इसके बाद आरोपी पंकज मिश्रा को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया गया.

खनन से अवैध कमाई का आरोप

ईडी गुरुवार को पूछताछ के लिए जेल से अपने साथ ले जाएगी. गिरफ्तारी के बाद पंकज की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई और फिर कोतवाली थाने में रखा गया. ईडी संताल परगना में अवैध खनन के जरिए 100 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मामले में पंकज मिश्रा से पूछताछ करेगी.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

पंकज मिश्रा का ऐलान- मुझे किसी का डर नहीं…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...