भारतीय लोक चेतना पार्टी ने की सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत

पटना : भारतीय लोक चेतना पार्टी के तरफ से राजधानी पटना में स्थित कुम्हरार पार्क से आज सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की गई है। जिसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार ने देते हुए कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार मगध साम्राज्य एवं मौर्य वंश के गौरवपूर्ण इतिहास को मिटाने का षड्यंत्र कर रही है। जिसके खिलाफ पूरे बिहार की जनता मिलकर आज से इस आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। ताकि सरकार इतिहासों को दबा नहीं पाए बल्कि दिखा पाए। क्योंकि पटना के कुम्हरार सहित अन्य स्थलों पर किए गए खुदाई में मौर्य शासन कालीन सुरक्षित किला, राज भवन, सभागार एवं अन्य महत्वपूर्ण अवशेष मिला है।

साथ ही कुम्हरार पार्क में 80 स्तंभ युक्त सभागार भी प्राप्त हुआ था जिसे 2005 में सरकार ने मिट्टी एवं बालू से ढककर पार्क बना दिया है। केंद्र सरकार ने देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हुए सत्य तथ्यों को मिट्टी में मिलाने का काम कर रही है। इसलिए हमलोग का मांग है कि कुम्हार पार्क में मौर्य राज दरबार बनाने और चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित करने तथा कुम्हरार पार्क को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और कुम्हरार पार्क का नाम बदलकर मौर्य राज दरबार पाटलिपुत्र किया जाए। इसलिए आज से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हम लोगों ने कर दी है।

यह आंदोलन लगातार बिहार के सभी जिलों में होगी और सरकार को अपनी आंखे खोलकर हमलोग की मांग को पूरी करनी होगी। यदि हमलोग की मांग को सरकार चार फरवरी तक पूरी नहीं करती है। हमलोग चार फरवरी 2024 को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर कुम्हार पार्क में लाखों लोग पहुंचकर मौर्य राज दरबार एवं सम्राट अशोक प्रतिमा की स्थापना खुद से कर डालेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img