पटना : गांधी जयंती के दिन बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी कर दिया। रिपोर्ट जारी होने के साथ ही सियासत भी तेज हो गई। एक तरफ बिहार सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी सवाल उठा रही है। पटना के अलग-अलग चौक-चौराहों पर भाजपा नेता कौशल कुशवाहा की ओर से बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए गए हैं। पोस्टर में ऊपर लिखा गया है कि कुशवाहा विरोधी नीतीश तेजस्वी की सरकार।
आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा जारी की गई जाति आधारित सूची भेदभाव, त्रुटि पूर्ण और कुशवाहा समाज की आबादी को कम दिखलाने की साजिश की गई है जिसे हम पुरजोर विरोध करते हैं। केंद्र सरकार से मांग करते हैं की साजिश का पोल खोलने के लिए जल्द से जल्द सही जाति जनगणना करा कर सही आंकड़ा प्रस्तुत करें। कुशवाहा समाज के बेटा सम्राट चौधरी से तुम लोग इतना डर गए की जातीय जनगणना में ही घोटाला करवा दिया।
https://22scope.com/big-breaking-caste-census-figures-released-in-bihar/
विवेक रंजन की रिपोर्ट







