पटना : नीतीश ने रचा है इतिहास – जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस किया गया। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा और मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया को संबोधित किया। बिहार में जाति जनगणना पर कहा कि नीतीश कुमार ने इतिहास रचा है। वही दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिस तरीके से कहा था कि आने वाले समय में सभी क्षेत्रीय पार्टी खत्म हो जाएगी। उस पर हमला करते हुए कहा कि हम तो उनसे अलग हो गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान जाने उनका आगे क्या होने वाला है।
नीतीश ने रचा है इतिहास
वहीं जदयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जिस तरीके से अपने पार्टी के खिलाफ कहा कि तेली की जो जनसंख्या है उसे घटाकर बताया गया है। इसका पलटवार करते हुए मंत्री संजय झा ने कहा कि सुनील कुमार का गाइड कहीं और से हो रहा है वह कहीं और जाने वाले हैं। वहीं आगे उन्होंने कहा कि जहां थे वहीं जाने का विचार हो रहा है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







