माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नहीं जाना पड़ेगा जम्मू, अब गया में ही नवरात्र में कर पाएंगे दर्शन

गया : बिहार के गया में पहली बार माता वैष्णो देवी के तर्ज पर गया में वैष्णो देवी की गुफा और पंडाल बनाया जा रहा है। अबतक का सबसे महंगा करीब 45 से 50 लाख की लागत से माता वैष्णो देवी का स्वरूप गया में देखने को मिलेगा। इसके तैयारी अंतिम चरण में हैं। माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए आपको 1500 फीट लंबी एयर कंडीशन गुफा जाना होगा।

साथ ही यह गुफा जमीन से 15 से 20 फीट ऊपर बनाया गया है, जिसमें कई घरों को छत को जोड़ा गया है। इस पंडाल में आपको माता वैष्णो की तरह बाल गंगा, अर्ध्कुवारी, वैष्णो देवी मंदिर और उसके ऊपर भैरव स्थान भी आपको देखने को मिलेगा। 15 से 20 घरों के ऊपर घुमावदार तरीकों से इस गुफा का निर्माण किया गया है जो देखने में काफी अद्भुत लग रहा है। यह गुफा शहर के हाते गोदाम में बनाया जा रहा है। यहां प्रवेश करने के लिए 11 रुपए शुल्क भक्तों को देना पड़ेगा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...