दीपिका पांडे सिंह के आवास पर धरने पर बैठे कृषक मित्र की बिगड़ी तबीयत

गोड्डाः झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के बैनर तले राज्यभर के 14 हजार से अधिक कृषक मित्र अलग-अलग जिले में सत्ताधारी दलों के विधायकों के क्षेत्रीय आवास पर आमरण अनशन कर रहे हैं. आज कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह के आवास पर 9वे दिन कृषक मित्र महासंघ की आमरण अनशन जारी है. इसी बीच कृषक मित्र महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत की अचानक तबियत बिगड़ गई है. विधायक के आवास पर डॉक्टर की टीम पहुंची और उनका इलाज किया. फिलहाल विधायक के आवास पर डॉक्टर की टीम ने शशि कुमार भगत को सलाइन चढ़ाया.

प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार भगत ने कहा जब तक विधायक की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिल जाता. तब तक अनशन जारी रहेगा. आश्वासन मिलने के बाद ही अनशन खत्म किया जाएगा. वेतनमान की मांग कर रहे कृषक मित्रों का आरोप है कि कई तरह की सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहायक की भूमिका निभाने के बावजूद सेवा के 13 वर्ष बाद भी उन्हें सिर्फ कॉपी, कलम, बैग के लिए प्रति माह सिर्फ एक हजार रुपये दिए जाते हैं.

 

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...