नालंदा : बड़ी खबर नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्मियां विघा गांव के पास से आ रही है। जहां बदमाशों ने कोरबा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पति को गोलियों से छलनी कर दिया है। जिसके बाद उसे नाजुक हालत में इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना किस कारण अंजाम दिया गया है यह अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट

















