डॉ. राजवर्धन आजाद MLC पद की ली शपथ

पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने आज विधानमंडल में पद की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभा कक्ष में उनको शपथ दिलवायी गई। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के समक्ष शपथ ली।

वहीं इस मौके पर बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा सहित अन्य विधान पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

बता दें कि राज्यपाल कोटे से डॉ. राजवर्धन आजाद को मनोनीत किया गया। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली थी। इस सीट पर राज्यपाल ने डॉ राजवर्धन को विधानसभा परिषद बनाने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। डॉ. आजाद देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक हैं। सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद बनाने के लिए अनुशंसा की थी। उसके बाद बिहार राजभवन ने उन्हें एमएलसी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी थी।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...

‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के...

पटना : राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीज एवं रोपण-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक सुदृढ़, पारदर्शी एवं टिकाऊ उत्पादन प्रणाली विकसित की जा...

बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img