राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि का हुआ भुगतान

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर दिया है। शेष बकाया राशि भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, राज्य में संचालित 10 चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से नौ अप्रैल 26 तक कुल 572.66 लाख क्विंटल गन्ना का क्रय किया था। इसके एवज में गन्ना किसानों को 2137.83 करोड़ रुपए का भुगतान करना था।

गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना क्रय शुरू होने के साथ ही सभी चीनी मिल संचालकों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया था

बताया जाता है कि गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना क्रय शुरू होने के साथ ही सभी चीनी मिल संचालकों को गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया था। ताकि किसानों को समय से गन्ना का पैसा मिल सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा लगातार गन्ना किसानों को होने वाले भुगतान की निगरानी की जा रही थी। विभाग के अनुसार, किसानों के कुल देय राशि 2137.83 करोड़ रुपए के विरुद्ध अबतक 2054.01 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है, जो देय राशि का 96 फीसदी है।

गन्ना किसानों को देय राशि का भुगतान करने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी – ईख आयुक्त

ईख आयुक्त ने बताया कि गन्ना किसानों को देय राशि का भुगतान करने की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। चीनी मिल संचालकों ने भी तत्परता के साथ किसानों को देय राशि का भुगतान करने में रूची ली, जिसके वजह से अबतक 96 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष बकाया राशि का भुगातन करने की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : ‘अब बिहार को उन्नत बीज और पौध के उत्पादक राज्य के रूप में किया जाएगा विकसित’

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...