बिहार बोर्ड ने जारी किया डीएलएड का रिजल्ट, परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी पास

पटना : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एग्जाम (डीएलएड) रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 84.11 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। बात दें कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा की। इस परीक्षा में 1,39,141 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से कुल 1,17,037 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जो अभ्यर्थी बीएसईबी बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट secondry.biharboardonline.com के माध्यम से देख सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा में प्राप्त अंकों और अन्य मानदंडों के आधार पर अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2023-25 में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी जल्द ही दी जाएगी। बिहार राज्य के डीएलएड कॉलेजों में सरकारी और निजी दोनों मिलाकर लगभग 30,700 सीटें हैं।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...