आज मनाया जा रहा है पुलिस स्मरण दिवस, DGP और ADG पुलिस मुख्यालय ने दी श्रद्धांजलि

पटना : आज यानी शनिवार को पुलिस स्मरण दिवस है। प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर यह मनाया जाता है। इसका ऐतिहासिक कारण यह है कि 21 अक्टूबर 1959 में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक टुकड़ी पर चीनी आक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था। जिसका 10 बहादुर जवानों ने करारा जवाब देते हुए अंतिम सांस तक लड़ते रहे और वीरगति को प्राप्त हो हुए थे।

बता दें कि उसके बाद 1961 में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। उसी कड़ी में 21 अक्टूबर को पटना स्थित बीएमपी-5 के कैंपस में आज यह कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी और एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान बिहार के आठ पुलिसकर्मी जो इसी वर्ष 2023 में शहीद हुए हैं। उन सभी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...

सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास को गति देगा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II...

पटना : बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग द्वारा आज 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP-II) के कार्यान्वयन' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...

बिहार के 150 कृषि पदाधिकारियों का 7 दिवसीय विशेष साहसिक प्रशिक्षण...

पटना : बिहार के कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा और कुशल नेतृत्व के संचार के उद्देश्य से आयोजित किया गया सात दिवसीय विशेष एडवेंचर...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज 'जनगणना 2027' के मकान सूचीकरण के दौरान स्व-गणना 17 अप्रैल से...

गयाजी में तड़के छापा, बालू माफियाओं पर शिकंजा, 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,...

गयाजी : गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी ने माफियाओं की नींद उड़ा दी। बेलागंज थाना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img